Table of Contents
Invoice का हिंदी में मतलब है "बीजक" या "चालान" — लेकिन रोज़मर्रा के कारोबार में इसे सीधे बिल ही कहा जाता है। Invoice वह दस्तावेज़ है जो विक्रेता (seller) खरीदार (buyer) को देता है, जिसमें लिखा होता है — क्या बेचा, कितनी मात्रा में, किस रेट पर, कुल कितना पैसा बनता है, और payment कब तक करनी है।
आसान भाषा में: invoice = payment माँगने का लिखित document।
Invoice में क्या-क्या होता है?
एक सही invoice में ये चीज़ें ज़रूर होती हैं:
- आपके business का नाम, पता और phone number
- Invoice number — हर invoice का अलग, क्रम से चलने वाला नंबर (जैसे INV-2026-0045)
- Invoice date — बिल बनाने की तारीख
- Customer का नाम और पता
- Items/services की list — क्या दिया, कितना, किस रेट पर
- Total amount — अंकों और शब्दों दोनों में
- Due date — payment की आखिरी तारीख
- Payment details — bank account या UPI
- आपके signature
GST registered हैं तो GSTIN, SAC/HSN code और tax का breakup (CGST + SGST) भी ज़रूरी है — पूरा format हमारी GST invoice format guide में है।
Bill और Invoice में फर्क क्या है?
व्यवहार में दोनों एक ही चीज़ हैं। हल्का-सा फर्क समझना हो तो:
- Invoice — B2B यानी business-to-business में ज़्यादा इस्तेमाल होता है, payment बाद में आनी है
- Bill — दुकान/restaurant जैसी जगहों पर, जहाँ payment तुरंत होती है
दोनों का कानूनी वज़न बराबर है। विस्तार से: invoice vs bill।
Tax Invoice का मतलब
Tax invoice वह invoice है जो GST-registered कारोबारी जारी करता है, जिसमें GST अलग से दिखाया जाता है। इसी document के आधार पर आपका customer input tax credit (ITC) claim करता है। ध्यान रखें:
- GST registration नहीं है तो आप tax invoice जारी नहीं कर सकते, न ही GST वसूल सकते हैं — आपका bill "GST not applicable" के साथ जाएगा
- Composition scheme वाले "bill of supply" जारी करते हैं, tax invoice नहीं
Invoice से जुड़े और शब्द (quick meanings)
- Proforma invoice — पक्का बिल नहीं, बल्कि invoice की शक्ल में भेजा गया quotation। काम शुरू होने से पहले भेजते हैं। (पूरी guide)
- Invoice date — बिल जारी करने की तारीख; इसी से due date और GST period तय होता है
- Invoice number — बिल का unique क्रमांक; financial year में कोई नंबर repeat या miss नहीं होना चाहिए
- Advance invoice — event से पहले ली गई advance/booking amount का बिल (guide)
- Receipt — payment मिलने के बाद दिया जाने वाला proof; invoice payment माँगने के लिए होता है
Invoice क्यों ज़रूरी है — सिर्फ formality नहीं
- Payment का सबूत-trail — विवाद हो तो invoice ही आपका सबसे बड़ा document है
- Income tax — ITR भरते समय income का हिसाब invoices से ही बनता है
- GST filing — registered हैं तो हर invoice GSTR-1 में जाता है
- Professional image — WhatsApp पर "₹15,000 de dena bhai" और एक proper PDF invoice में ज़मीन-आसमान का फर्क दिखता है
Invoice कैसे बनाएँ?
तीन तरीके हैं — हाथ से bill book पर, Excel/Word में, या online tool से। हाथ से बनाने के नियम और दिक्कतें हमने bill kaise banaye guide में लिखी हैं।
सबसे आसान तरीका: BrightDesk का free invoice generator — business details, customer का नाम और amount डालिए, एक minute में professional PDF invoice तैयार, WhatsApp पर भेजने लायक। GST वालों के लिए GST invoice generator tax का पूरा breakup खुद कर देता है। और पूरे business के bookings, payments और invoices एक जगह manage करने हों तो BrightDesk free trial से शुरुआत कीजिए — wedding photographers, makeup artists, decorators जैसे professionals के लिए ही बना है।
